टूरिज्म कर्मचारियों ने सीमा त्रिखा के निवास पर किया प्रदर्शन

टूरिज्म कर्मचारियों ने सीमा त्रिखा के निवास पर किया प्रदर्शन
cps seema trikha,

todaybhaskar.com
faridabad| सांतवे वेतन आयेाग की सिफारिशों का पर्यटन निगम में लागू करवाने, सेवा नियम बनवाने की मांग को लेकर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेैनर तले सैकड़ो कर्मचारियों ने चिलचिलाती धूप में पैदल चलकर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य प्रधान मित्रपाल राणा,महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री,चेयरमैेन सुरेश कुमार नोहरा,उपमहासचिव सुभाष देशवाल,केशियर कश्मीर सिंह कर रहे थे।
प्रदर्शन में हरियाणा पर्यटन के सभी पर्यटन केन्द्रो से कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा सरकार के कैबनेट मन्त्री श्री रामबिलास शर्मा के भाई की हृदय गति रूकने  से हुई मृत्यु के कारण सीमा त्रीखा भी उनकी अतिंम यात्रा में शामिल होने के कारण चली गई उनकी अनुपस्थिति में उनके पीए हरेन्द्र शर्मा द्वारा ज्ञापन लेने पर कर्मचारी गुस्से में आ गये ओर जोरदार नारे लगाते हुए ज्ञापन देने से मना कर दिया ओर धरना देकर बैठ  गये और खाना भी वही मंगा लिया । सीमा त्रीखा से वार्ता  करने की जिद पर अड़े कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए उनके पीए ने नेताओं से फोन पर वार्ता करवाई जिसमें सीमा त्रिखा ने कल सुबह ९ बजे का बैठक करने का समय लिखित में  ही देने पर कर्मचारी माने।
संघ के महासचिव युद्धवीर खत्री ने प्रदशर््ान कारियो को सम्बोधित करते हुए सीमा त्रीखा व प्रबन्ध निदेशक समीरपाल सरो को भी आडे हाथों लेते हुए कहा भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने की बजाए भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रहे है यूनियन द्वारा अधिकारियों के गबन की शिकायत करने वाले को ही प्रताडि़त किया जाता है। उन्होने कहा की पर्यटन के सूरजकुण्ड मेले की जांच उच्च कमेटी से कराइ जाए तो बड़ा घोटाला निकलेगा।जिस प्रकार समीरपाल सरो मनरेगा के गबन में फंसे है। उसी प्रकार पर्यटन में भी घोटाला सामने आएगा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार ,वरिष्ठ उप प्रधान गुरचरण खाडिया,वित सचिव स्वराज भाटी ने पर्यटन निगम के कर्मचारियो की मागों का समर्थन करते हुए सरकार से ७वां वेतन आयोग सभी विभाग व बोर्डो के कर्मचारियों पर अति शीघ्र लागू करने की मांग सरकार से की है। प्रदर्शन को राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजबीर गिरी,उप प्रधान डिगम्बर डागर,सुरेश पूनिया,संगठन सचिव टीकाराम,लच्छी राम, सुभाष, राजेन्द्र,जानमोहमद ज्ञानचनद घई ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY