पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता: श्याम जाजू

पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता: श्याम जाजू
umesh bhati bjp
भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्याम जाजू के जन्मदिन पर उनके मुबारकबाद देते हुए मीडिया प्रभारी उमेश भाटी।
umesh bhati bjp
भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्याम जाजू के जन्मदिन पर उनके मुबारकबाद देते हुए मीडिया प्रभारी उमेश भाटी।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  श्याम जाजू को उनके जन्मदिवस पर भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश भाटी ने उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुबारकबाद दी। इस मोके पर श्याम जाजू ने उमेश भाटी के साथ आये हुए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि ंपार्टी की मजबूती को बनाये रखे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये ताकि भाजपा पर जो जनता ने विश्वास जताया है वह विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को हल करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये और जनता को इस बात का विश्वास दिलाये कि आपने जिस उम्मीद से हमें चुना है वह उम्मीद पूरी तरह से सही और सटीक है।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी उमेश भाटी ने कहा कि  श्याम जाजू द्वारा लिये गये निर्णयो ने सदैव पार्टी को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि श्री श्याम जाजू के नेतृत्व में भाजपा और हम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्य करते हुए पार्टी की मजबूती को बनाये रखेंगे।

LEAVE A REPLY