दोस्त का हालचाल जानने पहुंचे परिवहन मंत्री

दोस्त का हालचाल जानने पहुंचे परिवहन मंत्री

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद| राजनैतिक दल बेशक अलग हों लेकिन मित्रता हमेशा जिन्दा रहती है, यह बात आज परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक बार फिर सही साबित कर दी|
उन्होंने अपने पुराने मित्र धर्मपाल यादव के निवास पर जाकर उनसे हालचाल जाना| गौरतलब है कि बल्लबगढ़ निवासी ये दोनों व्यक्ति पुराने समय से मित्र हैं और कभी एक साथ एक पार्टी में भी रहे हैं लेकिन इन दिनों मूलचंद शर्मा भाजपा के बल्लबगढ़ से विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा सरकार में काबीना मंत्री हैं वहीँ धर्मपाल यादव सत्ता में भागीदार जजपा के प्रदेश महासचिव हैं और विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन भी हैं|
शहर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के मुख्य व्यक्तियों में शुमार किये जाने वाले दोनों व्यक्ति एक बार मिले तो लोगों में चर्चा होना लाजिमी ही था| लेकिन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इन सब पर विराम लगाते हुए कहा कि वह अपने मित्र का हालचाल लेने आये हैं| क्या राजनीती के कारण कोई आपसदारी भी भूलता है|
उन्होंने बताया कि धर्मपाल यादव जी का स्वास्थ्य पिछले समय से ठीक नहीं चल रहा है| वह रक्तचाप, मधुमेह आदि के कारण घर में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं| उन्हें जब इस बारे में जब पता चला तो वह उनकी राजीखुशी लेने के लिए आते हैं| इस अवसर पर धर्मपाल यादव के पुत्र दीपक यादव भी मौजूद रहे| उन्होंने मंत्री मूलचंद शर्मा को परिवार के सदस्य जैसे ही सम्मान दिया और आवभगत की| दीपक विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक हैं और प्राइवेट स्कूल्ज एसोसिएशन हरियाणा के प्रवक्ता होने के साथ साथ सक्रीय समाजसेवी हैं| मंत्री ने पिताजी का भरपूर ख्याल रखने के लिए दीपक यादव को जीवन में खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया|

LEAVE A REPLY