बाप-बेटे की सरकार बन गई है भाजपा, चापलूसी न करने वाले को किया जाता है उपेक्षित 

बाप-बेटे की सरकार बन गई है भाजपा, चापलूसी न करने वाले को...
umesh bhati

Yashvi Goyal
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी में केवल बाप-बेटे की सरकार चल रही है। जो कार्यकर्ता बाप-बेटा की चालपूसी करते हैं, उसे तो सम्मान दिया जाता है। चापलूसी नहीं करने वाले कार्यकर्ता को उपेक्षित किया जा रहा है। यह बात उमेश भाटी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोडते हुए इनेलो का दामन थामते हुए कही। शुक्रवार को नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में इण्डियन नेशनल लोकदल पार्टी के जिला अध्यक्ष चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
इस मौके पर उमेश भाटी ने इनेलो का दामन थामा। उमेश भाटी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 28 साल इंतजार किया कि जब भाजपा सत्ता में आएगी तो कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। भाजपा सत्ता में तो आई लेकिन दुख की बात है कि हरियाणा में भाजपा बाप-बेटा की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दलबदलू नेताओं को तो मान-सम्मान दिया जाता है। उन्हें पार्टी में वरिष्ट नेता के रूप में देखा जा रहा है। जो कार्यकर्ता भाजपा के लिए 28 साल से दिन-रात मेहनत कर रहा है। आज उन कार्यकर्ताओं को सम्मान तक नहीं दिया जाता। यह बाप-बेटा मिलकर कार्यकर्ताओं की कमर तोडऩे में लगे हुए हैं।
उमेश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता यही नहीं रूकेंगे। 15 अप्रैल को अभय सिंह चौटाला के लिए पल्ला में सम्मान समारोह रखा जाएगा। उस दिन कई कार्यकर्ता इनेलो का दामन थामेेंगे। इस मौके पर प्रेम जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंहचौहान ने कहा कि हरियाणा सरकार से कार्यकताओं का मोह भंग हो चुका है। कार्यकर्ता को लगा था कि भाजपा की राज्य में सरकार बनने के बाद वह हरियाणा में अच्छा काम करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह सिर्फ अपना पेट भरने में लगी हुई है। जिससे भाजपा में भगदड़ मच चुकी है। उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा में एक बार फिर से सरकार बनाएगी और कार्यकर्ताओं को उनका हक देगी।
इस मौके पर प्रेम सिंह धनखड, अरविंद भारद्वाज, रूपचंद लांबा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY