भूपानी गांव में राजेश नागर का हुआ स्वागत 

भूपानी गांव में राजेश नागर का हुआ स्वागत 
rajesh nagar bjp

Todaybhaskar.com
Faridabad। भारतीय जनता पार्टी तिगांव विधानसभा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर का भूपानी मोड़ पर गांव खेडी कला व गांव भूपानी की सरदारी ने पगडी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच्चाई व ईमानदारी का प्रतीक है और आज देश व प्रदेश में जो विकास हो रहा है वह आज तक नहीं हुआ है। आज हर वर्ग को सम्मान और सबका साथ सबका विकास हो रहा है। आज गांव हो या शहर सभी जगह एक समान विकास कार्य हो रहे है। जनता इस बात से खुश है। इस मौके पर पार्षद नरेश नम्बरदार, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर मुख्य रूप से मौजूद थे।
श्री नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उससे भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता का विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पिछले 60 वर्षो से विकास नहीं हुआ भाजपा ने अपने कार्यकाल के मात्र 3-4 साल में आज गांव व शहर को चमका कर रख दिया है। आज हर वर्ग सरकार से मिलें सम्मान से खुश है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा है और यह बात जनता बखूबी समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भाजपा की नीतियों का लाभ उठाना चाहिए और भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से राजेश नागर को अवगत कराया। जिस पर श्री नागर ने उनकी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
इन गांवों में स्वागत करने वालों में विरेन्द्र भाटी, महेश भाटी, विनोद भाटी, मा. धर्म सिंह भाटी, धीर सिंह भाटी चेयरमैन, जीत सिंह भाटी कौराली से, प. हरीराम शर्मा, विजय नागर, संतोष शर्मा, राजकुमार आर्य, फिरे, राकेश, नरेश, रमेश नागर, सतीश चौहान, ब्लाक मैम्बर दया किशन भूपानी, विजय नागर, संतोष शर्मा, राजकुमार आर्य,फिरे चंदीला, राकेश गर्ग, राजेश नागर, दुल्ली चंद, चन्द्र नर्वत, राम किशन, महावीर, अधाना, करकू अत्री, रणवीर सिंह खेडी कलां, धीर सिंह नागर कांवरा, छततरपाल सिंह बदरपुर सहित अन्य गांव की सरदारी ने राजेश नागर तुम आगे बढो हम तुम्हारे साथ के नारे लगाकर उनका अभिवादन किया।

LEAVE A REPLY