ये क्या 16 बार दुल्हन बनीं सोनम कपूर

ये क्या 16 बार दुल्हन बनीं सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर

टुडे भास्कर डॉट कॉम
मुंबई। फिल्म ‘डॉली की डोली’ में अभिनेत्री सोनम कपूर का बिंदास अंदाज इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म के एक दृश्य में वह 16 बार दुल्हन बनी हैं और हर बार उनका लुक बिल्कुल अलग है।
सोनम इस फिल्म में दूल्हों को ठगती दिखाई देंगी। वह कैथोलिक, मराठी, दक्षिण भारतीय, गुजराती, मुस्लिम समेत 16 तरह की दुल्हन के गेटअप में नज़र आएंगी।
सोनम के अलावा फिल्म में पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY