जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा: अशोक त्रिपाठी

जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा: अशोक त्रिपाठी
ashok tripathi bjp
भारतीय जनता पार्टी(जेजे)प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश संयोजक डा.अशोक त्रिपाठी का सेक्टर-12 में स्लम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश बंसवाल व कार्यकारिणी के अन्य सदस्य फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए

टूड़े भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (जेजे) प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश संयोजक डा.अशोक त्रिपाठी का आज सेक्टर-12 में स्लम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश बंसवाल व कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा (जेजे) प्रकोष्ठ के सह संयोजक महेश कुमार, भाजपा बुर्जग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य राधेश्याम शर्मा व राष्ट्रीय सदस्य कमल गुप्ता और शुभलता मलिक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर डा.अशोक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है और चुनाव से पहले जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा।
डा.अशोक त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे की योजनाओं में आड़े आ रही कालोनियों का भी समाधान शीघ्र किया जाएगा पहले उन्हें बसाया जाएगा तभी उनकी जमीन ली जाएगी। इस मौके पर दिनेश बंसवाल ने कहा कि भाजपा को लोकसभा व विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दिलानें में स्लम के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भाजपा के केन्द्र और हरियाणा में सरकार बनने के बाद स्लम के लोगों को बहुत उम्मीदें है। उन्होनें कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर हमेशा ही गरीबों के हितैषी रहे है और समय समय पर इन्होनें जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर गरीबों का उद्वार किया है।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अशोक पाठक, जोगन्दर लाल चौहान जिला महामंत्री, लक्ष्मी चन्द गरीब वरिष्ठ उपप्रधान, सुन्दर लाल सलाहकार, गोपाल शर्मा, राकेश मौर्य, अशोक जामगढ़े, भगवान सिंह गोला, राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, गजे सिंह कोषाध्यक्ष, प्रवीन शर्मा, सत्यदेव यादव, मुकेश ठाकुर सचिव, ओमप्रकाश शर्मा प्रचार सचिव, पिंकी शर्मा स्लम प्रकोष्ठ सीही महिला मण्डल अध्यक्ष, रेखा भाटी महामंत्री व डा.आईएच खान सीही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष  उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY