पोल खोल हल्ला बोल रैली में मोदी सरकार के खिलाफ बोले यशपाल नागर

पोल खोल हल्ला बोल रैली में मोदी सरकार के खिलाफ बोले यशपाल...
yashpal nagar congress faridabad,

Todaybhaskar.com
Faridabad| पानीपत में आयोजित प्रदेश कांग्रेस की पोल खोल हल्ला बोल रैली में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर ने कहा कि देश में श्री राहुल गाँधी और प्रदेश में अशोक तंवर भाजपा के झूठ की पोल खोलने का काम कर रहे हैं| मोदी ने 15 लाख रुपए देने का वादा करके जनता से झूठ बोला और जनता का वोट ठग लिया|
यशपाल नागर ने कहा कि राफेल घोटाला आज किसी से छिपा नहीं है| भाजपा राम मंदिर के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं| रैली में एक लाख से ज्यादा की संख्या में पहुंचे  लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि देश और हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है|

LEAVE A REPLY