विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं यशवंत सिन्हा : सूत्र

विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं यशवंत सिन्हा : सूत्र
yashwant sinha
TodayBhaskar.com
Desk- पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट ने राजनैतिक गलियारों में खलबली मचा दी है|  यशवंत सिन्हा ने मंगलवार की सुबह एक ट्वीट कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में माने जाने की अटकलों को बल मिल सकता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘टीएमसी में उन्होंने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिया, उसके लिए मैं ममता जी का आभारी हूं। अब एक समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना होगा। मुझे यकीन है कि वह इस कदम को स्वीकार करती हैं।”

LEAVE A REPLY