ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि पर किया योग

ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि पर किया योग
brahma kumaris,

Yashvi Goyal
faridabad। प्रजापिता बह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय एनआईटी केंद्र में  संस्थापक एवं जनक ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ विश्व शांति के लिए योग किया। केंद्र की साज-सज्जा की गई|
इस मौके पर केंद्र की संचालिका बीके ऊषा दीदी ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने विश्व में शांति फैलाने का प्रण लिया था और आज करोड़ों की संख्या में लोग शांति धर्म अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में कुछ समय परमात्म ध्यान के लिए भी निकालना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र में रोज सुबह-शाम योग कराया जाता है। शहर का कोई भी व्यक्ति यहां आकर नि:शुल्क योग सिख सकता है। बीके ऊषा ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म होता है सत्कर्म करना और वह सत्कर्म वह मनषा, वाचा एवं कर्मणा कर सकता है। केंद्र में पूरा दिन योग किया गया और विश्व को पवित्रता एवं शांति की किरणें दी गई। सभी भाई-बहनों को भोग खिलाया गया।

LEAVE A REPLY