युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंगला का जन्मदिन मना रहे युवा

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंगला का जन्मदिन मना रहे युवा

Todaybhaskar.Com

फरीदाबाद। युवा कांग्रेस फरीदाबाद के अध्यक्ष नितिन सिंगला को आज लोगों से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। आज सिंगला का जन्मदिन होने के कारण सुबह से ही बधाइयों का तांता उनके निवास पर लग गया। नितिन सिंगला युवाओं में खासे लोकप्रिय माने जाते हैं और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के पुत्र हैं। नितिन सिंगला ने कई वर्षों से अपने पिता लखन सिंगला को विधायक बनाने का अभियान छेड़ा हुआ है। नितिन सिंगला बहुत ही मृदुभाषी, शिक्षित और सहयोगी युवा माने जाते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खास माने जाने वाले नितिन सिंगला को पिछले दिनों हुए युवा काग्रेस के चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त हुई थी और वह फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।

 

 

 

LEAVE A REPLY