यदि आँखों में चला जाए रंग तो यह करें उपाय: डॉ. पवन सिंह  

यदि आँखों में चला जाए रंग तो यह करें उपाय: डॉ. पवन...
dr pawan singh

Todaybhaskar.com
Desk| होली के रंगों से सबसे अधिक नुकसान आंखों को पहुंचता हैं। होली के रंगों से आंखों की समस्या ना हो इसके लिए समयपुर रोड स्थित पवन हॉस्पिल के डायरेक्टर एवं जनरल फिजिशियन डॉ. पवन सिंह टुडे भास्कर के माध्यम से कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी आँखों को कैमिकल रंगों के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं|

ऐसे करें होली में आंखों की देखभाल

चश्‍मा लगाएं- आपको चाहिए कि आप होली के दौरान चश्मा लगाएं, इससे आप आंखों में रंग को जाने से रोक पाएंगे।

सूखे रंगों का इस्तेमाल करें- होली के दौरान यदि आप हर्बल रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आप आसानी से आंखों में जाने वाले रंगों को तुरंत धो सकते हैं। दरअसल, गीले और गहरे रंगों को छुटाना बहुत मुश्किल होता है।

पानी से धोएं- जैसे ही आपको आंखों में कुछ असहज मालूम हो या फिर आपको रंगों का आंखों में जाने का आभास हो तो आपको तुरंत आंख धोनी चाहिए। यदि एक बार पानी धोने से कुछ फर्क नहीं पड़ा। तो आँखों को बार बार पानी से धोये ताकि आँखों में रंग न जमने पाए|

आंखों के आसपास रंग ना लगने दें- यदि आप अपनी आंखों को सुरक्षित रखना चाहते हैं और होली के रंगों से आंखों की समस्याओं से बचना चाहते हों तो आपको चाहिए कि आप आंखों के आसपास बहुत अधिक रंग ना जमने दें।

डॉक्टर से संपर्क करें- यदि आपकी आंखों में बहुत जलन हो रही है और दर्द भी हो रहा है तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आप भविष्य की अनहोनी को टाल सकते हैं।

LEAVE A REPLY