मेट्रो में प्रचार करेंगी  सोहनपाल की टीम

मेट्रो में प्रचार करेंगी  सोहनपाल की टीम
sohalpal singh bjp
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंवर सोहनपाल ङ्क्षसह मैट्रो स्टेशनों पर अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार करते हुए।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी मेट्रो स्टेशनों में प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गयी है उसी को लेकर आज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंवर सोहनपाल सिंह ने मैट्रो स्टेशनों पर अपनी टीम के साथ जाकर भाजपा का चुनाव प्रचार किया। इस मोके पर उन्होंने भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री भी लोगों को वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत से आयेगी इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश व प्रदेश की जनता ने एक तरफा मतदान करके भाजपा को सत्ता की कमान सौंपी है उसी तरह अब दिल्ली की जनता भी एकतरफा मतदान करके किरण बेदी का मुख्यमंत्री का पद सौंपेगी इसका हमें विश्वास है।
सोहनपाल सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा को सभी मैट्रो स्टेशनों पर चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी है उसी को लेकर उन्होंने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्टेशनों में चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत में भाजपा युवा मोर्चा अपनी अहम भागीदारी निभायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ने विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी कड़ी मेहनत करके भाजपा का चुनाव प्रचार किया और भाजपा को विजयी बनाने में अपनी भी अहम भागीदारी निभायी उसी केा देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा को अब दिल्ली की जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है जिसे भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से मेहनत से निभायेगा। सोहनपाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव प्रधानमं9ी नरेन्द्र मेादी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से विजयीश्री हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से स्टेशनों पर युवा मोर्चा को लोगों द्वारा पूर्ण समर्थन मिल रहा हे उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता सौंप चुकी है।
चुनाव प्रचार में उनके साथ हरेन्द्र भडाना, उदय तोमर, मनोज बलियान, आदित्य सिंह, आदित्य शर्मा, सहित अन्य भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY