विधायक विपुल गोयल ने किया सी.एम. विंडो का शुभारम्भ

विधायक विपुल गोयल ने किया सी.एम. विंडो का शुभारम्भ
vipul goel faridabad,
फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सी.एम. विंडो) का शुभारम्भ करते हुए विधायक विपुल गोयल। साथ में है उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल।
vipul goel faridabad,
फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सी.एम. विंडो) का शुभारम्भ करते हुए विधायक विपुल गोयल। साथ में है उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। जनशिकायतों के निवारण एवं जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक विपुल गोयल ने फरीदाबाद के लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सी.एम. विंडो) का शुभारम्भ किया।
शुभारम्भ अवसर पर विधायक ने कहा कि कोई भी नागरिक व्यक्तिगत, सामूहिक व सार्वजनिक जनशिकायतों के निवारण व जनसमस्याओं के समाधान के लिए फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में स्थापित की गई मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सी.एम. विंडो) के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री को शिकायत दर्ज करवा सकते है। इस प्रणाली से ई-गवरनेंस को और अधिक गति मिलेंगी। जनशिकायतों के निवारण एवं जनसमस्याओं के समाधान में तीव्रता आएगी। विभिन्न सरकारी विभागों द्वार नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं-सुविधाओं की डिलवरी समयवद्ध व सही रूप में हो सकेगी। अनावश्यक विलम्व पर भी प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने फरीदाबाद में जिला स्तर पर स्थापित सी.एम. विंडो प्रणाली बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिकायत निवारण तथा निगरानी प्रणाली एक प्रकार की बेव तकनीक आधारित समेकित कार्यगति प्रणाली है। यह प्रणाली सी.एम. विंडो के माध्यम से जिला स्तर पर तथा चण्डीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय पर केन्द्रीकृत जनशिकायत निवारण प्रणाली है। इस प्रणाली में प्रवेश करने पर पंजीकरण क्रमांक उत्पन्न होने उपरान्त प्रवेश किया गया विवरण सम्बन्धित उपायुक्तों सम्बन्धित विभागों तथा उनके अधीनस्थ अधिकारियों को प्रेषित होगा। इस प्रणाली में शिकायतों की स्थितियों की टै्रकिंग की सुविधा भी है। यह प्रणाली मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी द्वारा डेसबोर्ड के माध्यम से निगरानी की सुविधा से युक्त है। सम्बन्धित उपायुक्तों व प्रशासकीय सचिवों को उनसे सम्बन्धित विलम्बताओं का विवरण उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि में एस.एम.एस. अलर्ट भी प्रेषित किया जाएगा। सी.एम. सैल द्वारा जनशिकायतों के निवारण की स्थितियों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश नागर, फरीदाबाद के उपमण्डल अधिकारी (ना.) महावीर प्रसाद, जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश पंकज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY