जनता को सुविधा मुहैया कराना भाजपा का कर्तव्य: राज्यमंत्री

जनता को सुविधा मुहैया कराना भाजपा का कर्तव्य: राज्यमंत्री
madan pujara bjp
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर अशोका इन्केलव पार्ट 1 में सवा करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ो का शुभारंभ करते हुए।

todaybhaskar.com
faridabad| जनता के हर सुख का साथी हूं और सदैव बनकर रहूंगा यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने अशोका इन्केलव में सवा करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ों के शुभारंभ अवसर पर कहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी, सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा, मीडिया प्रभारी उमेश भाटी, निवर्तमान पार्षद अजय बैंसला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर, विजय बैसला मुख्य रूप से उपस्थित थे।
शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए गूर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का केवल एक ही मकसद है कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराना और उसके लिए भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जायेगी अगर कोई कमी हैं भी तो उसका तुंरत प्रभाव से निदान किया जायेगा इसका मैं आपको वादा करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है उसने जो कहा है वह पूरा किया है और सदैव पूरा करती रहेगी। जनता का सहयोग और प्यार ने हमें जो मुकाम दिया है उस प्यार ओर सहयोग को सदैव बनाये रखा जायेगा।
गूर्जर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में एक समान विकास हो रहे है और जनता काफी खुश भी है। क्योकि उन्हें जो चाहिए था वह मिल रहा है जिसका श्रेय देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भी जाता है जिन्होंने जनता का विश्वास जीता और आज जनता उनको पूरी तरह से अपना सब कुछ मान चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से समाप्त हो चुका है क्योकि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा है ही नही क्योकि भाजपा सरकार सुनिश्चित तरीके और  प्रोटोकोल के हिसाब से चलती हैैं। उन्होंने कहा कि  आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भी प्रदेश उन्नति की और बढ़ रहा है और यह रफ्तार तेज होती ही रहेगी इसका हमें वादा है क्योकि हमारे साथ देश की ताकत यानि की जनता है।
इस अवसर पर जितेन्द्र यादव, रति राम गोस्वामी, मुकेश शर्मा, विरेन्द्र यादव, जिले ङ्क्षसह यादव, रामबीर नेता जी, राम किशन, राहुल यादव, भूपिन्द्र यादव, आशा शर्मा, आर पी भास्कर, महेश यादव, कुलदीप सिंह सहित आरडब्लयूए के प्रधान घनश्याम वर्मा, बलविन्द्र सिंह, पी एन भल्ला, जे के सक्सेना, अनिल चौधरी, पुष्पा शुक्ला, वी पी सिंह दहिया, राज कुमार , राज कुमार , प्रमोद शास्त्री सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

फोटो केप्शन: केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर अशोका इन्केलव पार्ट 1 में सवा करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ो का शुभारंभ करते हुए।

LEAVE A REPLY