धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा: जोगेन्द्र चावला

धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा: जोगेन्द्र चावला
joginder chawla faridabad
प्रेस वार्ता को सम्वोधित करते राधा नरूला, जोगेंदर चावला

todaybhaskar.com
faridabad| फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन द्वारा 22 अक्टूबर को एनआईटी के दशहरा मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस बार एनआईटी दशहरा मैदान में दशहरा नहीं मनाया जाएगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हर वर्ष की भांति इसबार भी दशहरा मैदान में संगठन द्वारा दशहरा पूरे हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यह जानकारी संस्था के प्रधान जोगेन्द्र चावला व चेयर पर्सन राधा नरूला ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
जोगेन्द्र चावला ने बताया की इस वर्ष दशहरा मैदान में अब तक का सबसे ऊंचा और विशाल रावण का पुतला बनाया जा रहा है जोकि विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। रावण का पुतला 75 फुट ऊंचा होगा। जबकि कुंभकरण और मेघनाथ 65-65 फुट के होंगे। यह पुतले एनआईटी दशहरा मैदान में ही बनवाए जा रहे हैं। इनके लिए मुंबई से कारीगर बुलाए गए हैं। दशहरे के अवसर पर स्वर्णिम लंका भी बनवाई जा रही है। यह लंका भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।
इस समारोह के लिए हमने संस्था की ओर  से फरीदाबाद के सम्मानित सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया है तथा बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा विशेष अतिथि होंगी। ओपी शर्मा (एडवोकेट) मंच की अध्यक्षता करेंगे। फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन संम्पूर्ण फरीदाबाद वासियों से अपील करता है कि वह किसी भ्रम में न आएं। दशहरा पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनआईटी दशहरा मैदान में पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। उसी क्रम में 20 अक्टूबर को लंका दहन होगी और 23 अक्टूबर को राजतिलक और भरत मिलाप होगा और खूबरसूरत झांकियां निकाली जाएंगी। दशहरा पर्व मनाने के हमने तमाम प्रशासनिक औपचारिकताएं भी पूरी कर ली है। फरीदाबाद नगर निगम से अनुमति लेकर प्रस्तावित फीस भी जमा करवाई जा चुकी है। एसडीएम महोदय से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अग्रिशमन विभाग से एनओसी ने ली गई है। पुलिस प्रशासन से भी अनुमति पूर्ण कर ली गई है।

LEAVE A REPLY