युवती का अश्लील फोटो बनाकर किया प्रसारित, गिरफ्तार

युवती का अश्लील फोटो बनाकर किया प्रसारित, गिरफ्तार
nagar nigam faridabad

todaybhaskar.com
faridabad। नगर निगम का कर्मचारी अपना नियमित काम छोड़कर युवती को बदनाम करने के काम में जुटा था जिसे आज दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने दिल्ली के साकेत में रहने वाली युवती का अश्लील फोटो बनाया और उसे सोशल मीडिया के सहारे प्रसारित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद नगर निगम में बिल बांटने का काम करने वाला कुलदीप दिल्ली के साकेत में रहने वाली  एक युवती के अश्लील फोटो को सोशल मीडिया के सहारे प्रसारित कर रहा था। जहां लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज दिल्ली पुलिस की टीम ने कुलदीप को नगर निगम मुख्यालय से ही गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोप है कि उसने युती का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर दिया। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मोबाईल फोन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और आज सुबह नगर निगम मुख्यालय में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नगर निगम के एनआईटी जोन तीन में गृहकर विभाग में ठेके के आधार पर नियुक्त है।

LEAVE A REPLY