रामबिलास शर्मा ने विधायक विपुल से की स्मार्ट सिटी चर्चा

रामबिलास शर्मा ने विधायक विपुल से की स्मार्ट सिटी चर्चा
vipul goel bjp faridabad
शिक्षामंत्री एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा को पुष्प भेंट करते विधायक विपुल गोयल

todaybhaskar.com
faridabad| विधायक विपुल गोयल के नेतृत्व में बिजनेस फोरम के विदेशी दौरे से लौटने पर शिक्षामंत्री एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बधाई दी है। श्री शर्मा विधायक श्री गोयल के सेक्टर 17 स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें शहर के उद्योगपतियों के  साथ सफल दौरो करने पर और फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट को मिले पुरस्कार की श्री शर्मा ने प्रशंसा की और बधाई दी।
सेक्टर 17 स्थित विधायक विपुल गोयल के आवास पर देर शाम पहुंचे शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया।  शिक्षामंत्री को विधायक श्री विपुल गोयल ने विदेशी दौरे के कर्ह महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाए। मंत्री महोदय ने दोनो विधायकों से स्मार्ट सिटी को लेकर प्रदेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं परियोजनाओं के अलावा भी कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉक्टर आदित्य दहिया,  पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, भाजपा नेता सुभाष लांबा, युवा भाजपा नेता अमन गोयल, भाजपा नेता शाहिल अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा उर्फ बबली, निगरानी कमेटी के चेयरमैन वजीर सिंह डागर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञासी राम शर्मा बेधडक, भाजपा नेता विजय शर्मा, छत्रपाल एडवोकेट, दिनेश बंसवाल, बालकिशन चौहान, राकेश सूरी, जवाहर बंसल, प्रवीण शर्मा,  विधायक के सचिव रोहित मुख्यरूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY