स्मार्ट सिटी के लिए जिम्मेवारी समझे, तभी बनेगा सपनों का शहर फरीदाबाद: कृष्णराज

स्मार्ट सिटी के लिए जिम्मेवारी समझे, तभी बनेगा सपनों का शहर फरीदाबाद:...
aman goel bjp faridabad,
लोगो को संबोधित करते हुए उपनिदेशक कृष्णराज

todaybhaskar.com
faridabad| उपनिदेशक कृष्णराज ने कहा कि स्वयं स्मार्ट बनें तभी स्मार्ट सिटी बनेगा शहर। आलोचना की बजाय सहयोग करें, स्वयं की जिम्मेवारी समझते हुए अपनी सोच को बदलें तभी सपनों का शहर बन पाएगा अपना शहर फरीदाबाद। समस्या और सुझाव के अलावा आनेवाली पीढ़ी के भविष्य के बारे में सोंचे तभी हम सही मायनों में स्मार्ट सिटी के वांशिदें कहलाएंगें। उपरोक्त वक्तव्य कृष्णराज ने स्मार्ट सिटी पर आयोजित मीटिंग में चर्चा के दौरान कहें।
सेक्टर 16 स्थित विधायक विपुल गोयल के कार्यालय परिसर में आयोजित मीटिंग में स्मार्ट सिटी को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित शहरवासियों ने स्मार्ट सिटी यानि सपनों का शहर कैसा हो इसके लिए सुझाव मांगें गए। सेवानिवृत आईएएस एससी जैन ने कहा कि हमें प्रशासन की आलोचना नही बल्कि सहयोग करना चाहिए। शहरवासी स्वयं की जिम्मेवारी समझें और अपनी सोच बदले ताकि हम स्मार्टबनेगें तो शहर अपने आप स्मार्ट बन जाएगा। मीटिंग के मुख्य वक्ता उपनिदेशक कृष्णराज ने विस्तारपूर्वक स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी दी। श्री राज ने कहा कि 250 एकड़ में ग्रीन फील्ड बनेगा जहां पर पहले सडक़ें, नालियां, बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था होगी।  श्री कृष्णराज ने बताया कि हमे प्रशासन का सहयोग करते हुए, अपनी स्मार्ट सोच रखते हुए अपनी अपनी जिम्मेवारी तय करनी होगी तभी हमारे सपनों का शहर फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बन पाएगा। कृष्णराज ने बताया कि स्मार्ट सिटी की इस मुहिम में आप अपने सुझाव ईमेल, मैसेज, पत्र के माध्यम एवं वेबसाईट पर दे सकते हैं। मीटिंग के दौरान वितरित किए गए फार्म को लोगों ने अपने सुझावों को लिखकर दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं के बारे में भी बताया।
स्मार्ट सिटी के लिए हुई चर्चा में मुख्यरूप से विधायक विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल, नगर निगम एसई भास्कर, सेवानिवृत अधिकारी एनके कटारा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मंडल अध्यक्ष डीपी जैन, निवर्तमान पार्षद सोम मल्होत्रा, निवर्तमान पार्षद कुलदीप तेवतिया, पूर्व पार्षद धर्मपाल, युवा भाजपा नेता विजय शर्मा, छत्रपाल एडवोकेट, रमेश भारद्वाज एडवोकेट, बालकिशन चौहान, एक्ईएन रमेश बंसल, अनिता पाराशर,अनुराग गर्ग, राकेश सूरी, बसंत शर्मा, कुलदीप, संजय मल्होत्रा, दिनेश बंसवाल, साहिल कपूर, रमन, मोंटी शर्मा, प्रशांत शर्मा, राहुल शर्मा, रोहित सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY