स्व. रणवीर हुड्डा के आदर्शाे से प्रेरणा लें युवा पीढ़ी : लखन सिंगला

स्व. रणवीर हुड्डा के आदर्शाे से प्रेरणा लें युवा पीढ़ी : लखन...
lakhan singla faridabad
स्व. रणवीर हुडडा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए

स्व.  रणवीर हुडडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
todaybhaskar.com
faridabad। भारत की संविधान सभा के सदस्य एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांगे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सेक्टर-17 स्थित चौ. रणबीर सिंंह पार्क में जाकर स्व. रणवीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा को साफ करने के उपरांत उस पर पुष्प अर्पित करके हुए उन्हें शत-शत नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए जनहित व समाजहित में कार्य करने का प्रण लिया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है और आज हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके।
सिंगला ने कहा कि अपने पिता स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने भी अपना समस्त जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया है। श्री सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि स्व. रणवीर हुड्डा के आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण मेहंदी वाले, राजकुमार गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, बालकिशन गोयल, नितिन सिंगला, करण सिंगला, सुरेश शर्मा, उस्मान ठेकेदार, खुशबू खान, शशि शर्मा, डालचंद डागर, संजय सोलंकी, राजेश खटाना, प्रदीप धनखड़, कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह लहरी, बबलू चौधरी, धर्मेन्द्र लाम्बा, कपिल जैन, हर्षवर्धन जाखड़, गुलवीर तेवतिया, गौरव शर्मा, शिब्बू खेडी, पार्षद पति जगदीश कुमार, शिवशंकर भारद्वाज, विजय कुमार, संदीप वर्मा, रणवीर नागर, लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, डा. सिसौदिया, अमित खेड़ी, रेशव चौधरी, नीरज जाखड़ सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY