हर परिस्थिति में मुस्कुराने की कोशिश करें : सुधांशु महाराज

हर परिस्थिति में मुस्कुराने की कोशिश करें : सुधांशु महाराज
sudhanshu ji
विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में प्रवचन देते सुधांशु जी महाराज।

todaybhaskar.com
faridabad। विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में सुधांशु जी महाराज ने कहा कि हर परिस्थिति में मुस्कुराने की कोशिश करें। कर्म करें, भाग्य के भरोसे न बैठे रहें। सेक्टर-12 में चल रहे सत्संग समारोह में बल्लबगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि थे।
सुधांशु जी ने कर्म की महिमा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि परमात्मा पर विश्वास रखो और नेक कर्म करो, जीवन में आनंद ही आनंद आएगा। सुधांशु जी महाराज ने अपने प्रवचनों से जीवनदर्शन समझाया। उन्होंने कहा कि कई लोग भाग्यवादी होते हैं, वे कर्म के महत्व को नहीं समझे। जबकि वास्तविकता है कि इंसान को कर्म अवश्य करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण जी ने भी गीता में यही उपदेश दिया है। ज्ञानदीप विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। गीता का संदेश भी कर्म ही है। मंडल के अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार दें। महापुरुषों की संगति से जीवनदर्शन समझ में आता है।

LEAVE A REPLY