एनएचएम कर्मियों की हड़ताल नौंवे दिन जारी

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल नौंवे दिन जारी
bk hospital

-मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानी का सामना
-पूर्व मंत्री शिव चरण शर्मा ने कर्मचारियों को दिया समर्थन
yashvi goyal
faridabad। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की हड़ताल नौंवे दिन भी जारी रही। इसके चलते जिला सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। आपातकालीन विभाग और प्रसूता वार्ड पर हड़ताल का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। प्रसूति वार्ड में एनएचएम कर्मचारी न होने के कारण चिकित्सकों को खुद प्रसूति करनी पड़ रही है वहीं प्रसूति करने में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है।
पिछले नौ दिन से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारी सामान काम सामान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर अड़े रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार को जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि यदि ये सरकार कर्मचारियों को पक्का नहीं करती तो उनकी सरकार आने पर एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मरीजों को हो रही परेशानी को विधानसभा तक पहुंचाएंगे।
—–
लिफ्ट खराब होने से मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना
जिला सिविल अस्पताल में बुधवार को लिफ्ट खराब रही। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय तल पर जाने के लिए मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। एनएचएम कर्मियों के हड़ताल होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर की सुविधा नहीं दी गई।
जिला सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए आया आदर्श कॉलोनी निवासी इस्लाम कुरैशी का कहना है कि उनके पांव में सरिया ड़ला हुआ है। इसे निकलवाने वह आए थे लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें सीढ़ियों से ही जाना पड़ा। उन्हें द्वितिय तल पर जाने के लिए स्ट्रेचर इत्यादि भी नहीं दिया गया।
——
जब तक कर्मचारियों की मांग सरकार लिखित रूप में नहीं मान लेती तब तक वह हड़ताल से नहीं हटेंगे। यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
धर्वेंद कुमार, जिला प्रधान, एनएचएम

LEAVE A REPLY