कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि
Lt.rajiv gandhi
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष बीआर ओझा के नेतृत्व में कांग्रेसजन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

todaybhaskar.com
faridabad। देश के छठवें एवं सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 25वीं पुण्य तिथि आज जिलेभर कांग्रेसियों ने सादगीपूर्वक मनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सर्वप्रथम ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पर लगी उनकी प्रतिमा को कांग्रेसियों ने गंगाजल से साफ करके उस पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बी.आर. ओझा ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, निवर्तमान पार्षद रोहित सिंगला, प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, राजन ओझा, सत्यवीर डागर मुख्य रुप से मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. गांधी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्री ओझा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ स्व. राजीव गांधी के अनुभव को बांटते हुए कहा कि वह स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ 5 सालों तक राजनीति में रहे थे, वो बहुत ही नेक और मिलनसार व्यक्ति थे। साधारण कार्यकर्ता से भी राजीव सच्चे दिल से मिलते थे। इतना ही नहीं देश में सूचना प्रौद्योगिकी का जनक भी राजीव गांधी को ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब-जब सम्प्रदायिक ताकतों ने देश से कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास किया है, तब-तब जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कांग्रेस मजबूती से उभरकर आगे आई है।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रुप से कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाकर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण स्तर से कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरगामी सोच के व्यक्ति थे और उनकी सोच सदैव भारत को देश विकसित करने व देश के नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने की थी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनके सपनों का साकार करने के लिए उनके बताए बताए मार्ग पर चलकर देश के लिए समर्पण भावना से कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर नीरज गुप्ता, अनीश पाल, संजय सोलंकी, सुखदेव सिंह, टेकपाल सिंह, श्रेय शर्मा, संजय सैफी, रामजीलाल, नजीम, डॉक्टर गौतम, आशीष सैफी, देवी सिंह, डा. एस.एल. शर्मा, गजेंद्र सिंह, गोल्ड बरेजा, धर्मपाल चहल, सरदार निरंजन सिंह, धर्मदेव आर्य, सरदार भूपेंद्र सिंह, कर्मबीर ढुल, जितेंद्र शर्मा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY