हरियाणा एक था और एक ही रहेगा – सीएम

हरियाणा एक था और एक ही रहेगा – सीएम
digital rally
पहली डिजिटल रैली में मौजूद प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर व अन्य के बैकग्राउंड में स्मार्ट सिटी का संदेश।

-फरीदाबाद के विकास के लिए 2600 करोड़ रुपए की योजना : मनोहर लाल

-देश की पहली डिजिटल रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर
todaybhaskr.com
faridabad। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज स्पष्ट कहा कि हरियाणा एक था और एक ही रहेगा। इसे तोड़ने की किसी भी साजिश से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून अपना काम करेगा और सरकार अपना। वह यहां सेक्टर 17 स्थित एक ऑडिटोरियम में आयोजित देश की पहली डिजिटल रैली को संबोधित करने आए थे। इस बंद हॉल में और यहां की लाइव स्ट्रीमिंग जिले में 15 जगहों पर हो रही थी जो सभी के लिए नया अनुभव जरूर था। इसका आयोजन भाजपा के हाईटेक विधायक विपुल गोयल द्वारा किया गया था। जो इससे पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच, सबसे ऊंचा तिरंगा और पौधारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम करवा चुके हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पहले के जमाने में भी डिजिटल होता था, आज भी है। इसका प्रयोग करने वाले चाहिए। उन्होंने कहा कि महाभारत के समय संजय ने डिजिटल तकनीक से महाभारत का आंखों देखा हाल धृतराष्ट्र को सुनाया। आज यही काम पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें उस समय कंप्यूटर से रूबरू करवाया था, जब वह टीवी को भी ढंग से नहीं जानते थे। ऐसे दूरदर्शी पीएम का देश को कुशल निर्देशन मिल रहा है तो भारत अब आगे ही बढ़ेगा।
इस रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बड़ी प्रमुखता से बार बार स्क्रीन पर लाया गया। जिसने लोगों का बड़ा ध्यान आकर्षित किया। बीच बीच में मोदी के डिजिटल इंडिया कैंपेन, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की स्लाइड्स भी लोगों को दिखती रहीं। सिख समुदाय की ओर से सीएम को कृपाण भेंट की गई वहीं आयोजक विधायक विपुल गोयल ने उन्हें पौधा भेंट किया। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की बै्रंड अंबेसडर बॉलिवुड गायिका रिचा शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रदेश के प्रभारी जन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सीपीएस सीमा त्रिखा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, निगरानी कमेटी के सदस्य अजय गौड़ सहित शहर के प्रमुख उद्यमी, शिक्षाविद, समाजसेवी आदि प्रमुखता से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY