कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को दिया मान-सम्मान : लखन सिंगला

कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को दिया मान-सम्मान : लखन सिंगला
lakhan singla faridabad,
कार्यक्रम में महिलाओं को संवोधित करते हुए लखन सिंगला

महिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
todaybhaskar.com
faridabad। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-22 स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बल्लभगढ़ विस क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने शिरकत करके महिलाओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा व अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सिंगला का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि सृष्टि और समाज निर्माण में महिलाओं की भागेदारी को कतई नहीं नकारा जा सकता है, मां, बहन, बेटी और पत्नी ऐसे कई स्वरुप है, जिसके माध्यम से नारी ने सदैव समाज में प्यार को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से पीछे नहीं है और देश व समाज निर्माण में अपनी भागेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया है और ऐसी कई योजनाएं क्रियान्वित की है, जिनका लाभ आज भी महिलाओं को मिल रहा है। परंतु वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। श्री सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, मात्र डेढ वर्ष में ही भाजपा सरकार पूरी तरह से नकार हो गई है, लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते त्राहि-त्राहि कर रहे है परंतु जनप्रतिनिधि जनता की समस्याएं तक सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग फिर से कांग्रेस शासनकाल को याद करने लगे है और भाजपा सरकार को सत्ता से उखाडक़र पुन: देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होने लगे है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह़्वान किया कि वह आज महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाडऩे का संकल्प ले और भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाई जा सके।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्मला बहन, खुशबू खान, सुधा मंगला, सुमन मौर्या, नीतू, सोरस गोदारा, कमलेश कुमारी, प्रीति सिंह, नूर निशा, माया देवी सहित अनेकों महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

LEAVE A REPLY