जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देना पहला कर्तव्य:  देवेन्द्र

जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देना पहला कर्तव्य:  देवेन्द्र
madan pujara bjp,
चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्वार करते देवेन्द्र चौधरी व सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा।

Todaybhaskar.com
Faridabad| सैक्टर 28 स्थित चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्वार का केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के पुत्र युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देना हमारा पहला कर्तव्य बनता है क्योकि जनता ने ही आज हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के सुख दुख में पुरी भागीदारी निभा रहा है यह मुझे पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरीदाबाद को मैट्रो ट्रैन का नायाब तोहफा देने आ रहे है जो कि हम सभी के लिए काफी लाभदायक होगा।
इस अवसर पर सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा व निवर्तमान पार्षद अजय बैंसला ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश, प्रदेश व जिले का एक समान विकास हो रहा है और यह एक समान विकास की परिपार्टी केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी में ही चलती है। क्योकि अन्य पार्टियां केवल और केवल अपने चाटुकारो केा लाभ पहुंचाने का काम करती है।इस मोके पर आरडब्लयूए के प्रधान संजय सिंह, दीपक मेहता, एस सी शर्मा, जी डी मरवाहा, पी के मलिक, बलदेव मलिक, सी के बजाज, सी बी बख्शी, एम एल शर्मा, मोक्ष सागर, सत्या नरायण गर्ग, एम एल सिक्का व अन्य भाजपा के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY