भाजपा की नीतियों से लोगों अवगत कराया

भाजपा की नीतियों से लोगों अवगत कराया
umesh bhat bjp
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश भाटी महा जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए।

टूड़े भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के तहत मीडिया प्रभारी उमेश भाटी ने सैक्टर 37 में अभियान चलाया।
इस अवसर पर उमेश भाटी ने कहा कि महा जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाये गये लोगों के घर जायेगा और उनके घर जाकर उनको भाजपा की नीतियों से अवगत करायेगा। उन्होंने कहा कि महा जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहेंगे एवं उन्हें योजनाओं का किस तरह से लाभ उठाना है के बारे में अवगत करायेंगे।
भाटी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में एक समान सरकार है और दोनों ही जगह पर विकास की कोई कमी नहीं है जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित करने का पूरा प्रयास कर रहे है वही प्रदेश केमुख्यमंत्री व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर भी प्रदेश को विकसित करने एवं मॉडल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के आदेश की पालना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा ने पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया एवं कहा कि जितनी योजनाएं जनता हित में प्रधानमंत्री मोदी ने देश व प्रदेश की जनता को दी है उतनी आज तक किसी भी सरकार में नहीं मिली। इस अवसर पर उमेश भाटी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने घर घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और उन्हें पार्टी की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर सुरेश बरेजा, विवेक, दीपक, पवन, कपिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY