वार्ड 30 में रोहित सिंगला को जीतते देख बौखलाए भाजपाई

वार्ड 30 में रोहित सिंगला को जीतते देख बौखलाए भाजपाई
rohit singla faridabad

todaybhaskar.com
faridabad। नगर निगम के वार्ड नंबर 30 में रोहित सिंगला को छत्तीस बिरादीयों का समर्थन व रोहित की जीत को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी बौखला उठा है। वार्ड 30 में चाचा-भतीजे की जोड़ी को देखकर भाजपाई इतना घबरा गए है कि अब बड़े-बड़े मंत्री निगम चुनाव में वोट मांगते दिख रहे है। रोहित सिंगला पिछले चुनावों में भी भारी वोटों से विजयी हुए थे और उन्होंने वार्ड के विकास में कोई कोर कसर नही छोडी। यहां तक कि रोहित सिंगला अपने वार्ड को चमकाने के लिए दीपेन्द्र हुड्डा से बजट लेकर आए थे जिससे उन्होंने वार्ड में विकास कार्य करवाए थे। और इस चुनाव प्रचार में रोहित सिंगला को लोगों का साथ मिल रहा है। वार्ड के लोग तो कह चुके है कि इस बार भी रोहति को ही वोट देंगे। जिससे भाजपा प्रत्याशी हरियाणा के मंत्री व गायको के द्वारा अपना प्रचार करवा रहे है। वार्ड 30 की जनता भी यह कहने से नही चूक रही है कि भई इस बार निगम चुनावो में ये बड़े-बड़े मंत्री क्यों दिखाई दे रहे है। निगम चुनाव तो पंचायती चुनाव है। इस चुनाव को तो बिना राजनीति के ही हो जाने दे।

rohit-singla

LEAVE A REPLY