हमारे सपनो की मेट्रो लेकर पहुंचे पीएम

हमारे सपनो की मेट्रो लेकर पहुंचे पीएम
pm narender modi,
रैली को संवोधित करते पीएम।

Todaybhaskar.com
Faridabad। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे बाटा स्टेशन पहुंचकर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। व साथ ही पीएम मोदी ने ट्रेन में बैठकर मेट्रो का आनंद लिया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री वेंकेया नायडू, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर केन्द्रीय मंत्री बाबुल प्रिया, केन्द्रीय राव इन्द्रजीत सिंह, केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह मौजूद थे। उसके बाद पीएम मोदी सेक्टर-12 गति-प्रगति रैली स्थल पर पहुंचे।
इस मौके पर पीएम ने कहा कि मेट्रो ट्रेन की सुविधा से फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली जाने में सुविधा हो जाएगी। अब लोग जल्दी दिल्ली पहुंच पाएंगे। मोदी ने कहा कि 2022 तक सभी शहरी गरीब लोगों के पास पक्के मकान होंगे। मोदी ने हरियाणा से अपना पुराना रिश्ता बताया कहा कि हरियाणा मेरा दुसरा घर है। इसलिए मेरा मन बार-बार हरियाणा में आने को करता है। इस अवसर पर प्रधनमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद ने विकास के मामले में एक जंग जीत ली है। अब फरीदाबाद स्मार्ट सिटी घोषित हो गया है। लेकिन इसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लोगों को भी आगे आना होगा। यह काम केवल प्रशासन का नही है। लोग भी स्वच्छता व स्मार्ट सिटी के नियमो का मानना जरूरी है। तभी यह स्मार्ट सिटी बनेगा। इस मौके पर भाजपा नेता काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर विधायक विपुल गोयल, सीमा त्रिखा, टेकचंद शर्मा, अजय गौर, मदन पुजारा, उमेश भाटी व भाजपा कार्यकर्त्ता मोजूद थे।

 

LEAVE A REPLY