20 लाख की लागत से बनेगी सडक़

20 लाख की लागत से बनेगी सडक़
aman goel
सेक्टर 18 राजीव नगर में इंटरलॉकिंग टाईल्स से बनने वाली गली का उद्घाटन करते हुए युवा भाजपा नेता अमन गोयल व अन्य।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। फारीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के अतंर्गत राजीव नगर सेक्टर 18 में उत्तरांचल मंडल कार्यालय से बाईपास रोड़ तक इंटरलॉकिंग टाईल्स से तकरीबन 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का विधायक विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल व जिला भाजपा अध्यक्ष अजय गौड ने शुभारम्भ किया।
अमन गोयल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में समान रूप से विकास कार्य करवाना विधायक विपुल गोयल की प्राथमिकता में शामिल है। जिसमें मुख्यरूप से उत्तरांचल मंडल के अध्यक्ष  बीआर जोशी, क्षेत्रपाल एडवोकेट, राजकुमार, देशराज भाटी, रविंद्र भाटी, बीर सिंह जेई, प्रशांत शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज, दुष्यंत नागर उपस्थित थे। सडक़ उद्घाटन से पूर्व सेक्टर 18 मार्के ट में दो सार्वजनिक शौचालयों का भी उद्घाटन किया गया। युवा भाजपा नेता अमनी गोयल ने सेक्टवासियों ओर कालोनीवासियोंं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों का सबूत क्रप्शन फ्री इंडिया है। विगत एक साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सुनने व देखने में नही आया है। आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल  खट्टर के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पथ पर तेजी से दौडता हरियाणा प्रदेश दिखाई देता है।

फोटो कैप्शन-सेक्टर 18 राजीव नगर में इंटरलॉकिंग टाईल्स से बनने वाली गली का उद्घाटन करते हुए युवा भाजपा नेता अमन गोयल व अन्य।

LEAVE A REPLY