50 दिन मोदी के 51वा दिन आम आदमी का: नविन जयहिंद  

50 दिन मोदी के 51वा दिन आम आदमी का: नविन जयहिंद  
navin jayhind

todaybhaskar.com
faridabad| सैक्टर-16 स्थित सर्कट हाउस में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने बताया कि पार्टी द्वारा रोहतक में एक जनवरी को तिजौरी तोड़- भंडाफोड़ रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लोगाों को यह बताएंगे कि इस नोटबंदी की वजह से सिर्फ गरीब आदमी परेशान है व गरीब आदमी बैंको की लाइन में लगा हुआ है। कोई भी पूंजीपति को लाइन में लगे हुए नही देखा जा रहा है। नवीन जयहिन्द ने कहा कि पूंजीपतियों व भाजपा ने अपने लोगों को तो पहले ही नोटो की सप्लाई करवा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि रैली में मुख्यमंत्री नोटबंदी के पीछे आठ लोख करोड़ रूपए घोटाला होने का दावा भी पेश करेंगे। नवीन जयहिन्द ने कहा कि हम मोदी सरकार को पचास दिन दे रहे है और उसके अगले दिन ही रैली करके नोटबंदी के कारण लोगों को हुई समस्या के बारे में जबाब मागेंगे। इस मौके पर दिल्ली के विधायक शाहीराम नारायण दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष मंजु गुप्ता, धर्मवीर भडऩा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY