नाइजीरिया के अजीज को एशियन में मिली जन्मजात कैंसर से निजात

नाइजीरिया के अजीज को एशियन में मिली जन्मजात कैंसर से निजात
asian hospital
अजीज समसन
asian hospital
अजीज समसन

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। जन्मजात मुंह कैंसर से जूझ रहे नाइजीरिया निवासी १६ वर्षीय अजीज समसन का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस अस्पताल में सफल आपरेशन के बाद एक नया जीवन मिला। इस आपरेशन में ६ घंटे से अधिक का समय लगा। आपरेशन के बाद अजीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
अजीज का इलाज कर रहे एशियन अस्पताल के कैंसर विभाग निदेशक डॉ. अंशुमान कुमार ने बताया कि अजीज के मुंह के दांये भाग में जन्म से कैंसर था। आपरेशन करना बहुत कठिन था, क्योंकि कैंसर ने मुहं के ऊपरी और नीचे की सतह को पूरी तरह जकड़ रखा था। ऐसे में आपरेशन करना मरीज की जान के खेलने के बराबर था। लेकिन उनकी टीम ने अजीज की जान बचाने के लिए इस जटिल आपरेशन को सफलतापूर्वक किया।
अजीज की मां अयाबो ने बताया कि उनके बेटे १६ वर्षीय अजीज को बचपन से कैंसर की बीमारी थी। यह कैसे हुआ उन्हें नहीं मालूम। अजीज का उन्होंने नाइजीरिया में कई अस्पतालों में इलाज करवाया। लेकिन कहीं से संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला। इस बीच अजीज के इलाज में उनकी गरीबी भी अहम रोल निभा रही थी। अजीज की मां ने बताया कि किसी ने उन्हें भारत में एशियन अस्पताल के बारे में बताया। वे अजीज को लेकर फरीदाबाद स्थित एशियन अस्पताल पहुंची और डॉक्टरी जांच करवाई। प्राथमिक जांच के बाद कैंसर विभाग निदेशक डॉ. अंशुमान कुमार ने उन्हें आपरेशन करवाने की सलाह दी। लेकिन पैसों की तंगी के कारण अजीज की मां चुप थीं। आपरेशन करना जरूरी था। अजीज की जान बचाने के लिए विद्या जगत कैंसर फाउंडेशन ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और अजीज के आपरेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस पूरे आपरेशन में लगभग 6 घंटे का समय लगा और मुहं की ऊपरी और निचली सतह से २० सेमी. का ट्यूमर निकाला गया। डॉ. अंशुमान ने कहा कि मुंह के एक भाग से ट्यूमर निकाले जाने के कारण अजीज का चेहरा खराब हो गया था जिसे नया रूप देने के लिए प्लास्टिक सर्जन की मदद ली गई। आपरेशन के दौरान अजीज के चेहरे को नया आकार दिया गया। अजीज अब अपने चेहरे से भी स्वस्थ है।

LEAVE A REPLY