पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन

पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन
mulayam singh yadav
कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता

todaybhaskar.com
faridabad। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बल्लबगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस को संकल्प दिवस के तौर पर समारोह पूर्वक मनाया।
इस अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए हरियाणा सपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने केक काटा और मलेरना रोड पर लोगों को लड्डू बांटे गए। साथ ही पार्टी के युवा सांसद तेजप्रताप यादव को भी उनके जन्म दिवस की बधाईयाँ दीं गयीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिछपाल नागर ने की जबकि संचालन अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केशवदेव सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय शर्मा व लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रामदेव सिंह ने आदित्य एजुकेशनल एवं वैलफेयर समिति के प्रागण में किया।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री भाटी ने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी ने अपने लम्बे संघर्ष पूर्ण जीवन में सदैव गरीबों, किसानों, शोषितों व असहाय लोगों की आवाज बनकर सड़क से संसद में उनको उनका हक़ दिलाने का काम किया है और आज भी उनके कल्याण के लिए प्रयासरत रहते हैं हमें उनके त्यागमय व संघर्षमय जीवन से सीख लेकर हरियाणा में पार्टी को मजबूत करके उसे बुलंदियों पर पहुँचाना है। इस मौके पर प्रदेश सपाध्यक्ष भाटी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के सम्मति से समाजसेवी महावीर बिश्नोई को समाजवादी पार्टी का शहरी जिलाध्यक्ष, विजय भाटी को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष, जवां गावं निवासी महिपाल मालिक को पृथला क्षेत्र का अध्यक्ष तथा सी एस मिश्रा को समाजवादी मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। सर्वश्री रिछपाल नागर, संजय शर्मा, विजय भाटी, धर्मेन्द्र यादव, अमित चौधरी, केशवदेव सिंह, प्रमोद यादव, रामदेव सिंह, नानकचंद, महेंद्र पाल, मनोज भाटी, ओमबीर सैनी, ललित शर्मा, महिपाल मालिक, समुन्द्र सिंह, विनय यादव, जय प्रकाश, विनय सिंह, लालू यादव, सी एस मिश्रा, राजू सिंह, श्याम सिंह आदि ने श्री मुलायम सिंह यादव तथा तेज प्रताप यादव को उनके जन्म दिवस पर बधाईयाँ दीं।

LEAVE A REPLY