संत दर्शन सिंह महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया

संत दर्शन सिंह महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया
madan pujara bjp
सावन कृपाल रोहानी मिशन संत राजिन्द्र ङ्क्षसह आश्रम में आयोजित वार्षिक उत्सव में हिस्सा लेते हुए मदन पुजारा व उमेश भाटी।

todaybhaskar.com
faridabad। सावन कृपाल रोहानी मिशन सन्त राजिन्द्र सिह आश्रम किरपाल नगर नियर हरकेश नगर ब्रांच सराय ख्वाजा में संत दर्शन सिंह महाराज एवं संत राजिन्द्र सिंह महाराज का वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सराय मण्डल अध्यक्ष मदन पुजारा, मीडिया प्रभारी उमेश भाटी, डा. परामनंद यादव, ओमदत्त शर्मा, महेनद्र यादव एवं आल इण्डिया यादव महासभा अध्यक्ष भगत रिछपाल सिंह, ब्रजपाल गर्ग, राजेन्द्र यादव प्रधान, महासचिव सोमराज सिंह एवं कमेटी व सैकडो श्रृद्धालु आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर आयी हुई संगत को सम्बोधित करते हुए मदन पुजारा एवं मीडिया प्रभारी उमेश भाटी ने कहा कि संत दर्शन महाराज एवं संत राजिन्द्र ङ्क्षसह महाराज ने सदैव सच्चाई व ईमानदारी से चलने की बात कहीं और इन दो बातों का प्रचार प्रसार भी किया।
उन्होंने कहा कि उनका सदैव यही ध्येय रहा है कि सच्चाई व ईमानदारी से हर जंग को जीता जा सकता है। इसीलिए हम सभी को भी अपने जीवन में सच्चाई व ईमानदारी को अवश्य ही लाना होगा तभी हम आगे बढ़ पायेंगे और सफल हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि सावन कृपाल रोहानी मिशन संत राजिन्द्र ङ्क्षसह आश्रम समय समय पर इस तरह के धार्मिक आयोजनों को करके क्षेत्रवासियों को कृतार्थ कर रहे हे जिसके लिए समस्त आश्रम के पदाधिकारी व सदस्य गण प्रशंसा के योग्य है।
इस मौके पर प्रधान राजेन्द्र यादव व महासचिव सोमराज सिंह ने कहा कि सत्संग एक वह माध्यम है जिससे हम अपने जीवन में सच्चाई व ईमानदारी को जागृत कर सकते है क्योकि इसमें आने वाला व्यक्ति अपने पीछे सब कुछ भूल जाता हे और केवल सत्संग में बतायी हुई बातों को ही अपने जीवन में अपनाता है। इस मोके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY