लोगों ने थामा भाजपा का दामन

लोगों ने थामा भाजपा का दामन
यशवीर डागर को ज्ञापन सौंपते हुए सुमन चौधरी, संजीव कुशवाहा, अमल सिंह, ऋषि चौधरी।

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। पर्वतीया कालोनी भाग 2 में भाजपा का सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भा.ज.यु.मो. यशवीर डागर ने संयोजक सुमन चौधरी व उनके करीब 100 साथियों को भाजपा की पटिका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। ऋषि चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रभावशाली नेतृत्व से प्रभावित होकर अपने आपको गौरवशाली महसूस कर रहा है। वहीं सुमन चौधरी ने बताया कि वह भाजपा की निति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और भाजपा के सच्चे सिपाही बनकर देश सेवा करेंगे।
समारोह में मुख्य रूप से भगवान सिंह, प्रदीन दत्त शर्मा, मुकेश गुप्ता,  डी.एस. राय, धू्रव ठाकुर, अमल कुशवाहा आदि मौजूद थे। मंच संचालन भाजपा उपाध्यक्ष मुजेसर मंडल संजीव कुशवाहा ने किया।  सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मोहन गिरि, रमाशंकर भगत, मुकेश, ओ.पी. तिवारी, लाला, केशव, मोहन सिंह, गुड्डू गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY