BJP ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, दिल्ली को वर्ल्ड कैपिटल बनाने का दावा

BJP ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, दिल्ली को वर्ल्ड कैपिटल बनाने का...
kiran bedi
किरण बेदी

टुडे भास्कर डॉट कॉम
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अपना बहुप्रतिक्षि‍त विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रही है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मौजूद हैं।
12:37 PM झुग्गी-झोपड़ी पर सिर्फ राजनीति नहीं होनी चाहिए
12:34 PM हर विभाग में पूरी तरह कंप्यूटरीकरण होगा, ताकि पारदर्शिता आए
12:33 PM एक्सपर्ट एडवाइजरी काउंसिल. दिल्ली एक बहुत बड़ी-बहुत बड़ी चुनौती है
12:32 PM सेंटर के बिना दिल्ली स्टेट अधूरा है. केंद्र सरकार के साथ कोई टकराव नहीं, बल्कि सामंजस्य
12:31 PM सौ फीसदी पारदर्शि‍ता का रखेंगे खयाल: किरण बेदी
12:30 PM हर मूलभूत जरूरतों पर ध्यान देगी सरकार: किरण बेदी
12:27 PM विजन डॉक्यूमेंट पर पहले दिन से शुरू होगा काम: किरण बेदी
12:26 PM विजन डॉक्यूमेंट के सभी प्वॉइंट पर काम करेगी सरकार: किरण बेदी
12:25 PM कैबिनेट मंत्री भी करेंगे ‘दिल की बात’: किरण बेदी
12:24 PM रेडियो पर बताएंगे सरकार की योजनाओं के बारे में: किरण बेदी
12:23 PM हर महीने रेडियो पर करेंगे ‘दिल की बात’: किरण बेदी
12:22 PM लोगों से लागातार बातचीत जारी रहेगी: किरण बेदी
12:21 PM रेगुलर फील्ड विजिट किया जाएगा: किरण बेदी
12:20 PM विजन डॉक्यूमेंट में 35 मुद्दों का जिक्र: किरण बेदी
12:19 PM हर पैसे का रखा जाएगा हिसाब, समझदारी से करेंगे खर्च: किरण बेदी
12:18 PM पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी: किरण बेदी
12:17 PM विजन डॉक्यूमेंट में 270 प्वॉइंट: किरण बेदी
12:16 PM महिला सुरक्षा और युवाओं की तरक्की हमारी प्राथमिकता: किरण बेदी
12:15 PM सिख दंगा पीड़ि‍तों के हित के लिए काम करेगी सरकार: किरण बेदी
12:14 PM बाहर से आने वाले लोगों की सु‍विधाअों का रखेंगे खयाल: सतीश उपाध्याय
12:13 PM मीडिल क्लास के लिए एक लाख मकान बनाए जाएंगे: सतीश उपाध्याय
12:12 PM दिल्ली को वर्ल्ड कैपिटल बनाया जाएगा: सतीश उपाध्याय
12:11 PM मंच पर मौजूद हैं बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री पद के पूर्व उम्मीदवार वीके मल्होत्रा, बीजेपी दिल्ली प्रभारी प्रभात झा
12:10 PM विजन डॉक्यूमेंट में हर समुदाय के विकास की बात
12:08 PM विजन डॉक्यूमेंट पर मोदी, अमित शाह, किरण बेदी और सतीश उपाध्याय की तस्वीर
12:06 PM बिजली के 7700 करोड़ और पानी के 500 करोड़ रुपये केंद्र के दिए: सतीश उपाध्याय
12:05 PM हर घर में बिजली और पानी पहुंचाना है: सतीश उपाध्याय
12:00 PM हर्षवर्धन की अगुवाई में बना है डॉक्यूमेंट
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र नहीं जारी करने के विवाद के बीच बीजेपी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है. इसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की जगह लॉन्च किया गया है.
बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट से कई उम्मीदें बंधी थीं. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है इसलिए वह घोषणापत्र नहीं ला रही है. दिल्ली चुनाव को लेकर ‘आप’ ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. पिछली बार दिल्ली को सस्ती बिजली का वादा करने वाली पार्टी ने इस बार फ्री वाई-फाई का वादा किया गया है।

LEAVE A REPLY