उमेश भाटी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष इनेलो में शामिल

उमेश भाटी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष इनेलो में...
umesh bhati inld faridabad,

Todaybhaskar.com
फरीदाबाद। इण्डियन नेशनल लोकदल प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी के नेतृत्व में एक बार फिर इनेलो को मजबूती मिली। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी के नेतृत्व में भाजपा सेहतपुर मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष रही लक्ष्मी शर्मा ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। जिनका ठाकुर उमेश भाटी ने इनेलो का झण्डा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रेखा चौहान, प्रियका देवी, गगन सिसोदिया, लोकेश भदोरिया, धमेन्द्र तोमर आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर  ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का इनेलो में शामिल होनेा इस बात का प्रमाण है कि जनता के साथ साथ भाजपा पदाधिकाारी व कार्यकर्ता भी इस सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मान सम्मान का भूखा होता है परंतु भाजपा में केवल उन लोगों को मान सम्मान मिल रहा है जो कि दूसरी पार्टियो से आये है और जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता पिछले काफी वर्षो से पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाने में लगा रहा उसकी कोई भी सुध नहीं ली जाती यही कारण है कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इनेलो में आ रहा है। उन्होंने कहाकि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ही सब कुछ मानती है। उन्होंने कहा कि इनेलो का पदाधिकारी व कार्यकर्ता इनेलो सुप्रीमों के कारण इतना मजबूत है कि वह अपने आपको एक स्तम्भ की तरह मानता है। उन्होंने कहा कि इनेलो के समस्त वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ मानते है और उनको पूरा मान सम्मान देते है।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुई लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहकर काफी मेहनत की और जब पार्टी सत्ता में आयी तो वह हम सभी को भूल गयी। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी में रहने का क्या लाभ जो कि पुरानो को भूल जाये और नयो की सेवा करे इसीलिए उन्होंने इनेलो की नीतियों में आस्था जताते हुए आज इनेलो में शामिल होने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY