दुल्हन ने दूल्हे को लौटाया बेरंग 

दुल्हन ने दूल्हे को लौटाया बेरंग 
dulhan

Todaybhaskar.com
desk| धौलपुर में सैंपऊ क्षेत्र के कौलुआ का पुरा से रुदावल के महल सैदपुरा गांव में रविवार को बारात आई। तोरण मारने के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के पैर में लचक देखी तो शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे की शादी उसी गांव की एक अन्य युवती से कराई गई। जबकि दूसरे दिन सोमवार शाम को दुल्हन की शादी धौलपुर के दूसरे गांव के युवक से शादी हुई।
रविवार शाम को करीब 6.30 बजे महल सैदपुरा गांव में उदय सिंह के यहां सैंपऊ के कौलूआ का पुरा से बारात आई। बारात की खातिरदारी के बाद बारात की चढ़ाई शुरू हो गई। देखते ही देखते रात के करीब 11 बजे गए और बारात दुल्हन के घर पहुंच गई। यहां पर दुल्हा धर्मेंद्र पुत्र रामखिलाड़ी कुशवाह तोरण मारने के लिए आगे बढ़ा। साथ में ही दोस्त और रिश्तेदार थे। जैसे ही दुल्हा बने धर्मेंद्र ने तोरण मारा सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया तो घर के अंदर मौजूद दुल्हन की निगाह दूल्हे पर गई। महज कुछ पल में भी 9वीं पास दुल्हन बनी सपना पुत्री उदय सिंह ने भांप लिया कि दूल्हे के पैर में लचक है।
जहां पर दुल्हन बैठी थी वहां से अंदर गई तो परिजनों को बुलाकर बताया कि दुल्हा धर्मेंद्र लंगड़ा रहा है। साथ ही शादी करने से इनकार कर दिया। इसके परिजनों ने समझाइश पर दुल्हन से साफ इनकार कर दिया। इसी बीच यह बात बारात में फैल गई। इसके बाद बाराती और रिश्तेदारों सभी ने शादी का दबाव बनाया पर दुल्हन टस से मस नहीं हुई।
आखिर दुल्हन के परिजनों ने भी दुल्हन का साथ दिया और शादी करने से पूरी तरह इनकार कर दिया गया। इसके बाद गांव के लोग बीच में आए और शादी बारात में शामिल लोगों ने भी बारात बैरंग लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद गांव में ही दूसरी युवती की तलाश शुरू की गई। सोमवार को गांव की ही मंजू पुत्री स्व. मनसुखी के साथ रिश्ता तय कर सात फैरे दिलाए गए।

LEAVE A REPLY