क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है: दीपक यादव

क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है: दीपक यादव
vidyasagar internatioanal school

todaybhaskar.com
faridabad| सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस का पर्व मनाया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को क्रिसमस के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। इसके अलावा ईसा मसीह के जीवन के बारे में भी बताया। यहां सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रैप के बच्चों ने जीसस के जन्म की सुंदर नाटयांक प्रस्तुत किया। इसमें कोई आकर्षक वेश-भूषा में पिता जोसेफ, कोई माता मरियम, तो कोई गड़रिया की भूमिका में था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद केक काटकर क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। ईसाई समुदाय के लिए इस त्योहार का वही महत्व है जो हिंदुओं के लिए दशहरा तथा दीपावली का है। यह त्योहार विश्वभर में पवित्रता का संदेश लाता है तथा उच्च आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित करता है। इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म इसी शुभ तिथि में हुआ था। ईसा मसीह ऊँच-नीच के भेदभाव को नहीं मानते थे। इसलिए क्रिसमस का पावन पर्व भी किसी एक का नहीं अपितु उन सभी का है जो उनके समर्थक हैं तथा उन पर आस्था रखते हैं । इस अवसर पर स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी, स्कूल के अध्यापकगण एवं अभिभावक मौजूद थे।
फोटो-विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव प्रसन्न मुद्रा में।

LEAVE A REPLY