वार्ड 30 में भाजपा पर भारी चाचा भतीजे की जोड़ी

वार्ड 30 में भाजपा पर भारी चाचा भतीजे की जोड़ी
chunav nagar nigam

todaybhaskar.com
faridabad। भाजपा द्वारा नगर-निगम चुनाव में पार्षद उम्मीदवारों की आखिरी सूची घोषित होने के बाद अब पार्टी में विरोध के स्वर ऊंचे होने लगे हैं।
आज भाजपा ने अपनी आखिरी सूची में बाकी बचे नौ पार्षद उममीदवार भी घोषित कर दिए हैं। इससे कहीं खुशी का माहौल है तो कहीं बड़े नेता सिर पकड़ कर बैठे हैं। ऐसा ही नजारा वार्ड 30 में हुआ है। इस वार्ड से पहले भाजपा की टिकट प्रवेश मेहता के बेटे राजेंद्र मेहता मांग रहे थे। जिनकी टिकट काटकर भाजपा कार्यकर्ता सुभाष आहुजा को दे दी गई है। जिससे यहां भाजपा का पलड़ा कमजोर होता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि इससे निवर्तमान पार्षद रोहित सिंगला की जीत का रास्ता साफ होगा। गौरतलब है कि इसी वार्ड से कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद रोहित सिंगला एक बार फिर मैदान में हैं। माना जाता है कि उन्होंने वार्ड में अपने कार्यकाल के दौरान जमकर विकास कार्य करवाए थे। लेकिन पिछले तीन साल से उनकी अपने चाचा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला से अनबन का लाभ भाजपा लेना चाहती थी जिसे दरकिनार करने के लिए रोहित ने अपने चाचा के साथ मतभेदों को भुला दिया और अब चाचा भतीजे की जोड़ी किसी पर भी भारी पडऩे के लिए तैयार है। दोनों नेता अपने वार्ड की दो बार परिक्रमा कर चुके हैं, वहीं भाजपा अंतर्कलह से निपटने में ही जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY