रविवार को हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन

रविवार को हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन
hindu janjagruti samiti

todaybhaskar.com
faridabad| फरीदाबाद। हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन 25 दिसम्बर को किया जाएगाा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई। इस सभा का आयोजन हिन्दू समाज को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना है। आज विश्व में ईसाइयों के 157 और मुस्लमानों के 52 राष्ट्र है केवल हिन्दुओं का एक भी राष्ट्र नहीं है। आज भारत देश धर्मनिरपेक्ष्र बन गया है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण व बहुसंख्यक हिन्दुओं पर अन्याय हो रहा है। देश में भ्रष्टाचार, बलात्कार, महंगाई, गोहत्या, धर्म-परिवर्तन, आतंकवाद, लव जिहाद जैसी समस्याएं बढती जा रही है। इसी को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति ने धर्मजागृति सभा का आयोजन रविवार को सेक्टर-29 स्थित काली बाड़ी मंदिर में किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य वक्ता हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ चारूदत्त पिंगले, अधिवक्ता चेतना शर्मा, दिगंबर रैना मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY