कामदेव हुँ रेपिस्ट नहीं

कामदेव हुँ रेपिस्ट नहीं
आरोपी शिव कुमार यादव

टुडे भास्कर डॉट कॉम
उबर रेप केस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी शिव कुमार यादव पर तमाम नए आरोप भी लग रहे हैं। उसके गांव में भी उसकी दहशत थी और शहर में भी उसका खौफ बरकरार था।
उसने पुलिस को बताया है कि उसके भीतर ऐसा आकर्षण है जिससे महिलाएं उसकी ओर खिंची चली आती हैं। पुलिस के सामने लगातार वह जिस तरह के बयान दे रहा है पुलिस भी उससे हैरान है।
आरोपी ने उस महिला को भी नहीं बक्शा जिसे वह चाची कहकर बुलाता था। उस महिला ने बताया कि रेप के बाद पति ने उसे चुप रहने को कहा क्योंकि इससे परिवार की बदनामी होती।
अभी तक करीब छह महिलाओं ने उस पर रेप, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब जिस तरह के बयान वो पुलिस को दे रहा है उससे साफ है कि सेक्स एडिक्ट है।हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि महिलाएं उसकी ओर अपने आप आकर्षित हो जाती हैं। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि,”वह हर वक्त सेक्स के बारे में सोचता रहता है। वह उन महिलाओं के बारे में सोचता रहता है जो उसकी कैब का इस्तेमाल करती हैं।”
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसका मोबाइल पोर्न वीडियो से भरा पड़ा है और उसकी कैब का डैशबोर्ड कंडोम से। ये भी पता चला है कि यादव अपनी कैब रात में ही चलाना पसंद करता था।
वह चाहता था कि महिलाएं ही उसकी कैब को किराए पर लें। वह चाहता था कि मॉल्स से, सिनेमाघरों से, रेस्टोरेंट और पबों से रात को घर लौटने वाली महिलाएं उसकी कैब को किराए पर लें।HT के मुताबिक वह सेक्स वर्कर्स को अक्सर रात के वक्त उनकी बताई जगहों पर पहुंचाया करता था। और ये सब वो फ्री में नहीं करता था बल्कि इसके एवज में वो अपनी यौन इच्छाएं पूरी करता था।
TOI में छपी खबर के मुताबिक उसने 2013 में 46 साल की उस महिला के साथ भी रेप किया जिसे वह चाची कह कर बुलाता था। ये हरकत उसने अपने गांव रामनगर में की थी।
इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। गांव की कई अन्य महिलाओं के साथ भी उसने यौन दुर्व्यव्हार किया था।
शिवकुमार पर लगातार आरोप लग रहे हैं लेकिन उसकी पत्नी को लगता है कि वह बेकसूर है। उसका मानना है कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। उसने पत्रकारों से कहा कि मेरे पति ने कुछ गलत नहीं किया होगा, मुझे उन पर यकीन है।TOI के मुताबिक 2003 में शिव ने गांव की एक अन्य महिला के साथ रेप किया था जिसने बाद में गांव भी छोड़ दिया था। उसने शिव के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था।
2011 में उसने एक बार डांसर के साथ भी बलात्कार किया था और सात महीने की जेल भी काटी थी। माना जा रहा है कि 26 नवंबर को जिस अमेरिकी महिला निधि शाह के साथ आरोपी ने दुर्व्यव्हार किया वह भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करा सकती हैं।
अब पुलिस को उसने जो बयान दिया है उसमें खुद को कामदेव बताया है और कहा है कि उस कोई लड़की मना नहीं कर सकती क्योंकि वह बहुत स्मार्ट है।

LEAVE A REPLY