फौगाट स्कूल में खेल दिवस का आयोजन

फौगाट स्कूल में खेल दिवस का आयोजन
खेल प्रतियोगिता अवसर पर विजेता

टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। समयपुर सोहना रोड़ राजीव स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में सादा दौड़, बाधा दौड़, संतुलन दौड़, लम्बी कूद, भाला फेंक, जवेलिन फेंक, खो-खो, बालीबाल, बाक्सिंग, बैडमिंटन आदि प्रतिस्पर्धाओं को आयोजन बड़े ही संगीतमय माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ ही संस्था के संस्थापक चौधरी रणवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में एनआईटी क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना मौजूद थे। इस अवसर पर स्कूल निर्देशक सतीश फौगाट, प्रधानाचार्या निकेता सिंह व चेयरमैन रणवीर सिंह ने बुक्के के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। खेल आपसी भाईचारा, सहिष्णुता, प्रतिस्र्पधात्मक सोच, आगे बढऩे का जज्बा, हार को झेलने का जिगर, आपसी तालमेल से आगे बढऩे का हौंसला जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करते है। स्कूल इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बधाई का हकदार है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण होता है। 40 मीटर दौड़ में अख्तर ने प्रथम, लड़कियों में प्रिति ने प्रथम, पूजा द्वितीय व नैना ने तृतीय स्थान हासिल किया। जवेलिन फेंक में प्रथम स्थान कपिल और वैनी ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में सलमान और 20 मीटर की दौड़ में अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेंढक दौड़ में सदाकद और तन्शु ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालीबाल मैच में नवराज टीम को जीत मिली। वही खो-खो में श्वेता टीम विजयी रही। लम्बी कूद में चरण सिंह, गोला फेंट में अतुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही, टीचर्स की म्यूजिकल चैयर्स गेम में माया चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस मौके पर गिरीश सिंह, दीपचंद डागर, सुमन भल्ला, ज्योति, अमिता, शीतल, नरेन्द्र, शोभा, अर्चना, उमेश, ऊषा, गायत्री, चंचल, गीतांजली, सुमनलता, अबरार, शशि, रेखा, नरेश, मीनाक्षी, माया, सोनू, शोभाराम, संध्या, अंजलि आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY