सफाई कर्मचारियों के साथ मनाई दिवाली

सफाई कर्मचारियों के साथ मनाई दिवाली
deputy mayor manmohan garg,

Todaybhaskar.com
Faridabad| सेक्टर-15 ए सामुदायिक भवन में डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग की और से वॉर्ड नंबर 32 में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिये दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम सफाई कर्मचारियों में 80 पुरुषों में  50 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के सेक्टर 14, 15, 15ए के दरोगा भी शामिल हुए। इस अवसर पर डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने कहा कि दिवाली का पर्व सुख शांति और समृद्धि का पर्व है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अजरौंदा मंडल के अध्यक्ष ललित सैनी, सफाई कर्मचारियों के दरोगा शिव कुमार, राजेश कुमार, सुरेश, विनोद, चंद्रमोहन, बाल किशन, विनोद व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY