विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. पवन सिंह ने बताएं स्वस्थ रहने के तरीके

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. पवन सिंह ने बताएं स्वस्थ रहने के...
dr pawan singh

Yashvi Goyal 
फरीदाबाद। हर वर्ष दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है लेकिन अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है, साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के तरीकों की भी जानकारी नहीं है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर समयपुर रोड स्थित पवन अस्पताल के संस्थापक डॉ. पवन सिंह टुडे भास्कर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बता रहे हैं।
डॉ. पवन सिंह ने कहा कि आज देश में हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीडि़त है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ सरल नियम अपना ले तो न केवल वह बीमारियों से बचा रहेगा बल्कि उसके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

#योगा-डॉ. पवन सिंह का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में हर रोज कम से कम 15 मिनट योग जरूर करना चाहिए। योग करने से व्यक्ति में संतुलित उर्जा बनी रहती है। वहीं मांसपेशियां भी मजबूत रहती है।

#संतुलित आहार-व्यक्ति को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। यदि व्यक्ति ने एक समय हेवी डाइट ली है तो उसे दूसरे समय हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में अपच एवं मोटापे जैसी समस्या उत्पन्न न हो।

#नियमित जांच-डॉ. पवन सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर की नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए। जिससे शरीर में पनप रही किसी भी बीमारी का जल्द पता चल सकें।

#भरपुर नींद-डॉ. पवन सिंह ने बताया कि इंसान के जीवन में नींद का बहुत अहम रोल है। नींद के बाद व्यक्ति के शरीर में नई उर्जा का संचार होतर है। इसलिए हर किसी को आरामदायक एवं भरपूर नींद लेनी चाहिए।

#काम के समय आराम-काम के समय में इंसान कुछ समय आराम को भी देना चाहिए। इससे व्यक्ति में काम करने की क्षमता बनी रहती है।

LEAVE A REPLY