सतयुग दर्शन में रामनवमी यज्ञ महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ

सतयुग दर्शन में रामनवमी यज्ञ महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ
satyug darshan faridabad,
सतयुग दर्शन स्तिथ ध्यान कक्ष का नज़ारा

Todaybhaskar.com
Faridabad| सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुन्धरा गाँव भूपानी के प्रांगण में ट्रस्ट के वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव की तैयारियाँ धूमधाम से की जा रही हैं। ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गाँधी ने बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष रामनवमी के पावन पर्व पर अपने इस वार्षिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन करता है। इस शुभ अवसर पर हर आने वाले सजन ने मनुष्यत्व अनुरूप अपने आचार, विचार व व्यवहार का विवेकशीलता से आत्मनिरीक्षण करना होता है। तत्पश्चात् स्वयं में पाई गई चारित्रिक कमज़ोरियों की ईश्वर से क्षमायाचना करते हुए पुन: मनुष्यता अनुरूप ढलने हेतु, इस कार्य को आत्मसमर्पण से करने का वचन ईश्वर को  देना होता है व उसे निभा श्रेष्ठता का प्रतीक बनना होता है।
सबकी जानकारी के लिए सजनों इस वर्ष यह यज्ञ महोत्सव दिनांक 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। यज्ञ महोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व 10 अप्रैल को शोभा-यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी सजन आमंत्रित हैं।
इस यज्ञ महोत्सव में चारों दिन सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ व रामचरित मानस का अखण्ड पाठ, भजन, कीर्तन तथा हवन आयोजन के साथ-साथ आगन्तुक श्रद्धालुओं को परमपद प्राप्ति हेतु समभाव-समदृष्टि की युक्ति अनुरूप परस्पर सजनता का व्यवहार करने का पुरुषार्थ करने की प्रेरणा दे, आत्मिक ज्ञान प्राप्ति के प्रति जाग्रत किया जाएगा व साथ ही आत्मशुद्धि, आत्मनिरीक्षण, आत्मनियंत्रण, आत्मबोध व आत्मविजय की महत्ता से परिचित करा, मानवता के प्रतीक संतोष, धैर्य, सच्चाई, धर्म जैसे दिव्य गुणों को अपना परोपकार प्रवृत्ति में ढलने के लिए भी आवाहन दिया जाएगा ताकि वे अच्छे व नेक इंसान की तरह सर्वहित के निमित्त  जीवन जीना आरमभ कर सकें।

LEAVE A REPLY