गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा फरीदाबाद

गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा फरीदाबाद
cabinet minister vipul goel,

-कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति की स्थापना, 5 दिन तक चलेगा उत्सव
Todaybhaskar.com
फरीदाबाद: पिछले कई वर्षो की भांति कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर एक बार फिर धूमधाम से गणपति की स्थापना की गई। सेक्टर 16 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से जब गणपति जी की सवारी निकली तो मानो पूरा फरीदाबाद ही सड़क पर उतर आया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों पर डांस करते रहे। गणपति बप्पा की शोभायात्रा में महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला और गणपति बप्पा की शोभा यात्रा में महिला शक्ति के उत्साह ने चार चांद लगा दिए। लक्ष्मी नारायण मंदिर से चलकर जब गणपति जी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर पहुंचे तो पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंज उठा और विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। गणपति बप्पा की शोभायात्रा में इतनी भारी तादाद में आने के लिए विपुल गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भगवान गणपति से सभी के कल्याण की मनोकामना की।
इस शोभायात्रा में हरियाणा से कई उद्योगपति, जिला पार्षद, नगर निगम पार्षद और फरीदाबाद के कई गांव के सरपंच शामिल हुए। गणपति जी का आशीर्वाद लेने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले कलाकार फिरोज खान और क्रिकेटर चेतन चौहान भी पहुंचे। दोनों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को शहर की तरक्की के लिए गणपति उत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और फिरोज खान ने अपने सुरों से भी लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की फरीदाबाद और हरियाणा की तरक्की की प्रार्थना के साथ हर साल की भांति वो गणपति उत्सव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव में कई बड़े कलाकार गणपति के दरबार में हाजिरी लगाएंगे तो वहीं कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगी और फरीदाबाद के सबसे बड़े गणपति उत्सव में 5 दिन तक गणपति बप्पा मोरया के नारे गूंजते रहेंगे। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश  मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार क्षेत्रपाल सुभाष आहूजा,पूर्व पार्षद धर्मपाल, उद्योगपति के सी लखानी, आरसी गांधी, संजय बत्रा, विजेंद्र नेहरा सागरपुर , सचिन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY