पूर्व पुलिस अधिकारी लाए हैं डेनिम के कपड़े 

पूर्व पुलिस अधिकारी लाए हैं डेनिम के कपड़े 
surajkuns mela in denim stall

मुंबई सेंट्रल से आए किशोर फडनवीस को मिल चुका है राष्ट्रपति मैडल
Yashvi Goyal
faridabad। सूरजकुंड मेला के स्टॉल नंबर 648 पर एक पूर्व पुलिस अधिकारी भी कारीगरी का नूमना लेकर पहुंचे हैं। मुंबई पुलिस से रिटायर्ड किशोर फडनवीस पहली बार मेले में स्टॉल लगा रहे हैं। वह डेनिम के बने कपड़े प्रदर्शित कर रहे हैं। जिन्हें लोक चाव से खरीद रहे हैं। बेहद जायज दाम में डेनिम के कपड़ों को देखकर लोग उनके स्टॉल पर जुट रहे हैं।
किशोर फडनवीस अपनी पत्नी रेखा के साथ मिलकर मुंबई सेंट्रल में कपड़ों का बुटीक चलाते हैं। इस काम से पहले वह मुंबई पुलिस में थे और राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित हैं। उनकी पत्नी इस काम को पहले से कर रही हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बाद किशोर भी उनके साथ आ गए और इस काम को तेजी दी। किशोर कहते हैं कि वह डेनिम से ही पकड़े बनाते हैं जिसके कारण उनकी आज एक पहचान बन चुकी है। वह बताते हैं कि डेनिम अच्छी क्वालिटी का होगा तो कपड़ा भी उतना ही अच्छा खिलेगा और ज्यादा चलेगा भी।
उन्होंने अपनी बुटीक का नाम मनोगत फैशंस रखा है जिसके नीचे एक टैगलाइन देते हैं ए ब्ल्यू हैवन जो डेनिम के ऑरिजिनल कलर को दर्शाता है।  उन्हें मुंबई में लोग डेनिम के लिए ही जानते हैं। वह कपड़ों के साथ साथ हैंड बैग और पर्स भी डेनिम से ही बनाते हैं। अनेक रंगों में डेनिम उनके स्टॉल पर उपलब्ध है। जिसे लोब खूब पसंद कर रहे हैं। सूरजकुंड मेला में इस प्रकार केवल डेनिम की यह पहली स्टॉल मानी जा सकती है। जबकि अधिकांश स्टॉल पर कॉटन फैब्रिक ही ज्यादा मिलता है। रेखा बताती हैं कि जबसे किशोर ने साथ संभाला है, उनका कारोबार तेजी पकड़ गया। जिसमें किशोर का सामाजिक अनुभव निश्चित तौर पर काम आता है। वह मुंबई में फेसबुक के जरिए भी डेनिम बेचते हैं। उनके फिक्स ग्राहक उन्हें मैसेंजर के जरिए ऑर्डर देते हैं, वहीं किशोर भी अपने नए नए डिजाइन को फेसबुक पेज पर साझा करना नहीं भूलते हैं।

फोटो- सूरजकुंड मेला में स्टॉल नंबर 648 पर डेनिम कपड़े दिखाती रेखा फडनवीस।

LEAVE A REPLY