हुंकार रैली में फरीदाबाद विधानसभा से हजारों की संख्या में पहुंचे युवा 

हुंकार रैली में फरीदाबाद विधानसभा से हजारों की संख्या में पहुंचे युवा 
aman goel bjp

Todaybhaskar.com
faridabad| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार रैली के लिए शहर से सैकड़ों युवा जींद के लिए रवाना हुए। इस रैली में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यलय सेक्टर-१६ से हजारों की संख्या में युवा जींद पहुंचे है| मंत्री के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने बताया कि मंत्री के आदेश अनुसार विधानसभा से सुबह 9 बजे के करीब हजारों की संख्या में बाइक जींद के लिए रवाना हुई है| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौर को भाजपामय कर दिया। कहा जा रहा है कि पुरे शहर में फरीदाबाद विधानसभा से सबसे ज्यादा युवा रैली में पहुंचे हैं|
इस मौके पर अमन गोयल ने कहा कि जींद रैली हरियाणा के इतिहास में ऐसी पहली रैली होगी, जिसमें सर्व समाज के लोग एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे जनहित के कार्याे पर अपने विश्वास की मोहर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत हर वर्ग का समुचित विकास कर रही है, यही कारण है कि आज देश व प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह से विलुप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा आगमन से न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भी खासा उत्साह है और लोग उन्हें सुनने के लिए व्याकुल है। रैली में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से अमन ने अपील की कि वो ज्यादा तेज बाइकें न चलाएं और यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करें।

LEAVE A REPLY