गांधीवादी व किसान-मजूदरों के मसीहा थे रणवीर हुड्डा : लखन सिंगला

गांधीवादी व किसान-मजूदरों के मसीहा थे रणवीर हुड्डा : लखन सिंगला
lakhan singla
स्व. रणवीर हुडडा की मुर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए वरिठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला

todaybhaskar.com
faridabad|  भारत की संविधान सभा के सदस्य एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांगे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सेक्टर-17 स्थित चौ. रणबीर सिंंह पार्क में जाकर स्व. रणवीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा को साफ करने के उपरांत उस पर पुष्प अर्पित करके हुए उन्हें शत-शत नमन किया।
और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए जनहित व समाजहित में कार्य करने का प्रण लिया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है और आज हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके। श्री सिंगला ने कहा कि अपने पिता स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने भी अपना समस्त जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया है और श्री हुड्डा के दस वर्षाे के कार्यकाल के दौरान हरियाणा प्रदेश ने विकास के मामले में देशभर में अपनी एक अलग पहचान कायम की वहीं श्री हुड्डा द्वारा प्रदेश में ऐसी कई योजनाएं चलाई गई है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन रही है।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण मेहंदी वाले, राजकुमार गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, बालकिशन गोयल, नितिन सिंगला, नीरज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह लहरी, बबलू चौधरी, धर्मेन्द्र लाम्बा, कपिल सिवाच, हर्षवर्धन जाखड, गुलवीर तेवतिया, गौरव शर्मा, शिब्बू खेडी, महेश ठाकुर, मनोज गोयल, आकाश गुप्ता, यशराज, पार्षद पति जगदीश कुमार, नरेश ठाकुर, शिवशंकर भारद्वाज, विजय कुमार, संदीप वर्मा, रणवीर नागर, लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, करण सिंगला, सुरेश शर्मा, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY